डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने लिया विभिन्न तटबन्धों का जायजा,अधिकारियों को दिए खास निर्देश

बेगूसराय : उफनाती हुई नदी बूढ़ी गंडक और बलान के कारण इन दिनों बेगूसराय जिले के एक बरे क्षेत्र पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। जिला प्रशासन बेगूसराय , बाढ़ नियंत्रण विभाग और ग्रामीणों के मदद से फ्लड फाईटिंग जारी है। इस क्रम में सोमवार को जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने सोमवार को भगवानपुर प्रखंड का दौरा कर वहां प्रवाहित बलान एवं बेती नदियों के जल स्तर में वृद्धि से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने भगवानपुर प्रखंड में बलान नदी तटबंध तथा प्रभावित बसावटों/ग्रामीणों यथा दामोदरपुर, पासोपुर, अतरूआ, मल्हीपुर, बसही आदि का भ्रमण करने के उपरांत संबंधित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न नदियों में जल स्तर में वृद्धि से उत्पन्न स्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आपदा तथा बाढ़ नियंत्रण से संबद्ध सभी पदाधिकारियों को तटबंध सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। तटबंधों के किसी भी स्थल पर रिसाव होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से पैनिक नहीं केे भाकस्मिक बर्षा/बाढ़ से उत्पन्न स्थिति आदि के संबंध में स्थानीय प्रशासन अथवा जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र-सह-नियंत्रण कक्ष, बेगूसराय के दूरभाष संख्या 06243230210 /230211/222825 संपर्क करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने दिये अधिकारियों को खास निर्देश सोमवार को तेघड़ा , बछवाड़ा , भगवानपुर एवं डंडारी, खोदबन्दपुर के सम्बन्धित स्थानीय अधिकारियों ने भी डीएम के निर्देशानुसार क्षेत्र में बाढ़ के मद्देनजर तैयारियों का निरीक्षण किया । मंझौल , बखरी, बलिया ,बेगूसराय सदर अनुमंडल सभी जगहों पर अधिकारियों के द्वारा मुआयना किया जा रहा है। साथ ही साथ जिलाधिकारी ने नदी एवं तटबन्ध से सम्बंधित क्षेत्रों के सभी पदाधिकारियों को नदी एव तटबन्ध की स्थिति पर सतत निगरानी के आदेश दिए हैं।