जिला मुखिया संघ ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

नावकोठी (बेगूसराय) : नावकोठी में जिला मुखिया संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो अहसन ने की। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।कहा कि मुखिया जनता और अधिकारी के बीच समन्वय कर जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देता है। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में उसकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने उपस्थिति मुखिया से एकजुटता बनाये रखने की अपील की। बैठक में पत्रकार सुभाष कुमार की निर्मम हत्या की भर्त्सना से की गई और दो मिनट का मौन रखकर शहीद पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सर्व सम्मति से संगठन विस्तार सहित विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिला प्रवक्ता महेश राय ने मुखिया के अधिकार में कटौती के लिए बिहार सरकार की कड़ी आलोचना की।कोषाध्यक्ष इजहार अंसारी ने कहा कि प्रशासन भी मुखिया की बातों पर अधिक ध्यान नहीं देने की बात कही थी। मुरारी कुमार ने चट्टानी एकता बनाते रखने की अपील की। कहा कि एकता के बल पर ही हम अपने अधिकार की रक्षा कर सकते हैं।मुखिया विजय पासवान ने कहा कि जिला संगठन की मजबूती के लिए कोष की आवश्यकता है। मुखिया अभिषेक कुमार” पिन्टू “ने कहा कि प्रत्येक पंचायत के मुखिया स्वेच्छा से चंदा देकर कोष को समृद्ध करें।

मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार पमपम ने कहा कि मुखिया पर आए दिन आक्रमण होते रहता है ।सफापुर के मुखिया अमित कुमार के उपर जानलेवा हमला हुए जिसमे वे बाल बाल बचे। संगठन के दबाव के कारण पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन पोद्दार ने कहा कि डोंगल सक्रिय नहीं होने से जिला के अधिकांश मुखिया पंगु बने हुए हैं। प्रशासन टालमटोल कर रही है।पंचायत का विकास अवरुद्ध है । उपस्थित सभी को फूल माला व चादर से स्वागत किया गया । मौके पर जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार बिड्डू, प्रभात कुमार,, अमरजीत राय, योगेन्द्र राय, रामसेवक पासवान, इजहार अंसारी, अरविंद कुमार राय, पंकज कुमार , सहित अन्य मुखिया ने अपने विचार रखे।