कमरे में पति के साथ सोयी हुई दुल्हन के रहस्यमयी तरीके से गायब होते ही ससुराल से मायके तक मचा हड़कम्प

छौड़ाही : एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति के साथ कमरे में सोई नवविवाहिता रहस्यमय तरीके से गुरुवार की सुबह गायब मिली। जिसके बाद से ससुराल बालों में हड़कम्प मच गया। मामला बेगूसराय के छौड़ाही ओपी क्षेत्र का है। बता दें कि इस मामले की जानकारी लोगों को होते ही नवविवाहिता के गायब होने से ससुराल से मायके तक हड़कंप मच गया। ससुराल वाले जहां नवविवाहिता पर नगदी जेवरात समेत लाखों के सामान लेकर फरार होने का मामला जिले के छौड़ाही ओपी में दर्ज करवाया है।

तो, वहीं नव विवाहिता के मायके वालों ने ससुर सास पति आदि पर उनकी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है। घटना छौड़ाही ओपी क्षेत्र के नारायणपीपर गांव की है।इस संबंध में नारायणपीपड़ निवासी संजय राय द्वारा का कहना है कि उनकी उनके पुत्र गुलशन एवं पुत्रवधू चिंकी कुमारी बुधवार की रात अपने कमरे में सोई हुई थी। गुरुवार की सुबह परिवार के लोग जगे तो पता चला कि पिछवाड़े का फरकी खुला है और उनकी पुत्रवधू घर पर नहीं है।

काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। जब पुत्रवधु के कमरे को देखा तो वहां रखा दो बक्शा खुला हुआ था। बक्शे में रखा 25 हजार रुपये, 10 भर सोने के जेवरात आदि लाखों रुपए के कीमती सामान गायब थे।दूसरी तरफ नवविवाहिता चिंकी का मायका नावकोठी थाना क्षेत्र का पहसारा गांव है। मायके वालों का आरोप है कि चिंकी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया है। इस संदर्भ में छौड़ाही ओपी अध्यक्ष का कहना हुआ कि सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही नवविवाहित का पता लगा लिया जाएगा।