धोनी बना रहे बॉलीवुड में एंट्री की मूड, सुशांत सिंह जैसे कलाकारों का चमकाएंगे भविष्य!

डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। एमएस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर के बाद से हर कोई सदमे में है चाहे वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान हो या उनका कोई भी फैन हो।

सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म और बाहर से आने वाले कलाकारों को काम ना देने को लेकर काफी विवाद शुरू हो गया इस बीच यहां बिहार में एक फिल्म इंडस्ट्री खोलने की बात की जा रही है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी ऐसे कलाकारों की मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के मैच फिक्सिंग रैकेट में फंसने और वापसी करने की कहानी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “रोर ऑफ द लॉयन” एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ ही पिछले साल कदम रखा था।

अपनी इस कंपनी (धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड) को बढ़ाते हुए धोनी ने मुंबई के अंधेरी इलाके में भी ऑफिस खोल दिया है इसके जरिए धोनी over-the-top (ओटीटी) प्लेटफार्म पर कांटेक्ट और शो बनाने का काम करेगी। इसके लिए धोनी की कंपनी बाहर से आने वाले कलाकारों को मौका देने का भी काम करेगी।

धोनी ने पिछले साल अपनी कंपनी के लाॅन्च पर कहा था कि वह हमेशा से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ अलग करना चाहते थे अब वह अपनी कंपनी के बैनर तले दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। आपको बता दें कि पिछले 1 साल से धोनी क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे है विश्व कप 2019 में मिली हार के बाद धोनी सिर्फ नेट प्रैक्टिस में ही दिखाई दिये। ऐसे में उनके संन्यास की खबरें जोरों पर है लेकिन इसका जवाब तो वो ही दे सकते हैं उनके मन में क्या चल रहा है। धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना बिजनेस भी खोल सकते हैं। उन्होंने अपना एक ट्रैक्टर खरीदा है लॉकडाउन में इन दिनों धोनी जैविक खेती करना भी सीख रहे हैं।