गंगा नदी पर बन रहे मोकामा सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु किये जाने की उठ रही है मांग

न्यूज डेस्क : गंगा नदी पर राजेंद्र पुल के समानांतर मोकामा सिमरिया के बीच बन रहे सिक्स लेन पुल का काम जोर शोरों से चल रहा है। यह निर्माण कार्य गंगा नदी के औंटा व सिमरिया के बीच वर्तमान राजेंद्र सेतु से 480 मीटर पूरब आरंभ होकर उत्तर में सिमरिया घाट के आपस में मिलेगा। नये सिक्स लेन पुल का निर्माण निर्माण कार्य तकरीबन दो किलोमीटर तक होगा। यह पुल बिहार में हाईब्रिड एन्यूटी मोड से बनने वाला राज्य का पहला सड़क पुल प्रोजेक्ट होगा। पुल निर्माण कार्य स्पैन मोबिलाइजेशन नामक कंपनी करा रही है। बताते चलें कि इस पुल का शिलान्यास वर्ष 2017 में ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से किया गया था। ज्ञात हो की यह पुरा पैकेज पीएम फंड से जुड़ा हुआ है। पुल निर्माण कार्य के लिए रोड अप्रोच के दोनों साइड 59 हेक्टेयर जमीन की जरूरत थी। जिसमें कुल लागत 82 करोड़ खर्च का अनुमान था। जो कि पुरा हो चुका है।

पैकेज का हिस्सा इन भागो से जुड़ा हुआ है….

यह सिक्स लेन पुल बख्तियारपुर से खगड़िया के बीच बन रहे फोरलेन का एक अहम हिस्सा है। कुल तीन भागों में बनने वाले फोरलेन में पहला पैकेज बख्तियारपुर और मोकामा से जुड़ा हुआ है। एनएच-31 में लगभग 45 किमी नये एलाइनमेंट पर फोरलेन बन रहा है। पटना-बख्तियारपुर फोरलेन के आखिरी छोर पर सीधे टाल होते हुए यह सड़क मोकामा के औंटा तक का होगा । यह सड़क मोकामा का नया बाईपास होगा। इसे बनाने का जिम्मा सीएंडसी को मिला है, दूसरे पैकेज में सिमरिया से बेगूसराय होते हुए खगड़िया तक फोरलेन बन रहा है। लगभग 60 किमी फोर लेन बनाने की जिम्मेदारी पुंज लायड को मिली है।

राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर सेतु का नामांकरन किये जाने की उठ रही मांग ज्ञात हो कि कुछ समय पहले राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने भी इस पुल का नामकरण दिनकर जी के नाम पर करने की मांग उठा चुके हैं। अभी हाल ही में बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह ने बिहार विधानसभा में पटल के माध्यम से सरकार से यह निवेदन किया। दिनकर जी के नाम पर इस पुल का नामांकरण किया जाय।