डेस्क : बेगूसराय के एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर बीते दिन वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत हो रही है। खासकर, बलिया अनुमंडल में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई। इसी बीच रविवार की सुबह बलिया मालगोदाम के समीप एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने एक बाइक सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सादपुर पश्चिम निवासी छोटेलाल महतो के 28 वर्षीय पुत्र राम कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि राम कुमार ई-कार्ट कंपनी में काम करता था। हर रोज की तरह आज भी ड्यूटी पर बलिया जा रहा था। इसी दरमियान बलिया मालगोदाम के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक पर सवार राम कुमार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे उसके सर के पिछले भाग में काफी चोटें आई। जब तक लोग नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाते तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वही, इस घटना को लेकर ई-कार्ट कंपनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने NH -31 को जाम कर दिया।जिसके बाद बलिया प्रशासन ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया।
इस घटना के बाद सबसे बड़ा दुख का पहाड़ उसकी (राम कुमार ) पत्नी तो पड़ा है। उसके मुख से सिर्फ एक ही आवाज आ रही “दो गो चुनिया-मुनिया के खिलेते हो बाबू”..”आव हमर जिंदगी केना कटते हो बाबू”.. राम कुमार के पत्नी को इस तरह रोता देख मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। आपको बता दे की मृतक राम कुमार की दो मासूम अबोध बच्चियां हैं।