बेगूसराय में बढ़ते अपराध से चिंतित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पहले ट्वीट कर पुलिस पर सवाल उठाया।साथ हीं अपरोक्ष रूप से सीएम नीतीश पर तंज भी कसा।गिरिराज सिंह ने कहा था कि बेगूसराय में अपराध चरम पर है।उन्होंने कहा था कि ऐसे नहीं चलेगा,वे पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात करेंगे।
Contents
इसके बाद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के एसपी को बुलाया और उनके साथ बैठक की।बैठक के बाद गिरिराज सिंह ने यह जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि बेगूसराय मेंं बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर बेगूसराय के एसपी के साथ बैठक की है।उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसमें सुधार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-