गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में गाय ने एक साथ 3 बछिया को दिया जन्म

न्यूज डेस्क : बिहार के बेगूसराय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में एक गाय चर्चा चर्चा का विषय बनी हुई है जिले के भगवानपुर प्रखंड के जोगिया गांव में एक गाय ने एक साथ 3 बछिया को जन्म दिया है इस घटना के बाद पूरे इलाके में गाय की चर्चा जोरों पर है.

मंगलवार को जब गाय ने एक साथ तीन बछिया को जन्म दिया तो लोगों को काफी आश्चर्य हुआ. गाय के तीनों बछिया स्वस्थ हैं. और गाय भी भरपूर दूध दे रही है. किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। कभी कभी कुदरत के करिश्मे के सामने इंसान और विज्ञान को भी सोचने पर विवश होना पर जाता है। ऐसा ही नजारा बेगूसराय के जोकिया में मंगलवार के उस समय से बन गया है।

जब से जोकिया के खखन टोला निवासी भूषण सिंह के गाय ने तीन बच्चे को जन्म दिय। यह बात को जानकर हर कोई हैरान है। आसपास के गाँव से व क्षेत्र के लोग गाय को देखने पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि गाय और गाय के तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। हालांकि बेगूसराय जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है जब कुदरत का करिश्मा दिख रहा हो, कुछ माह पहले भी बेगूसराय के भगवानपुर प्रखण्ड में कुछ दिनों में ही बछिया दूध देने लगी थी।