बेगूसराय में दो गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव

डेस्क : कोरोना का कहर लगातार जारी है। देशभर में इसके आंकड़े में गजब की उछाल देखने को मिल रही है। हर रोज मरीजों के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील हुईं है मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यह कोरोना वायरस किसी को नहीं छोड़ रहा है ऐसा ही एक मामला जिले के नावकोठी प्रखंड से आया है जहां 2 गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है।

यह दोनों महिलाओं में से एक समसा वार्ड संख्या 10 की 27 वर्षीय है तथा दूसरी नावकोठी के वार्ड संख्या 8 की 20 वर्षीय महिला है। आपको बता दें कि 24 जून को पीएचसी में 50 लोगों की रेंडम सेंपलिंग जांच के लिए दी गई थी इसमें दो का पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुआ है। समसा महिला का पति पंजाब के राहुल नगर से 28 फरवरी को आया था, स्थानीय मिडिल स्कूल में बने क्वारंटाइन में रहकर घर गया था, इसे 9 वर्ष की एक लड़की और 5 वर्ष का एक लड़का भी है तथा 2 माह की गर्भवती है। वह सपरिवार खगरिया के बलुवा तथा बखरी के चकहमीद के इमादपुर में शादी समारोह में शामिल हुए है। इन लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

दूसरी महिला नावकोठो की ग्रहणी है और उनका पति गांव में ही व्यवसाय चलाता है। 9 महीने की गर्भवती महिला को आइसोलेशन में रखने के लिए कोई घरवाले तैयार नहीं थे, स्वास्थ्य महकमा के कर्मियों को इसके लिए काफी मशक्कत भी करना पड़ा।