बेगुसराय कोरोना हॉटस्पॉट तो हुआ सील लेकिन उर रही हैं नियम की धज्जियाँ

मंसूरचक : जिले के मंसूरचक प्रखंड में कोरोना संक्रमण की आशंका पर कई स्थानों को पूर्णतः सील कर दिया गया है। नागरिक सुरक्षा निदेशालय पटना द्वारा जारी पत्र के आलोक जिला प्रशासन इस प्रकार के सभी स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। जब शनिवार को इस बात का जायजा लेने संवाददाता पहुँचे तो आलमचक, मसकन दरगाह, मुर्गियाचक, गनपतौल में तैनात चारों दंडाधिकारी अपने-अपने चिन्हित स्थानों से अनुपस्थित दिखे जिसके कारण कई स्थानों पर लॉक डाउन का खुलेआम धज्जियां उड़ती रही।

सूत्रो के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के चार गांव को सील किया गया है जिसमें आलमचक, मसकनदरगाह, गणपतौल, मुर्गियांचक को अति संवेदनशील घोषित करते हुए चार दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं। जिसमें आलमचक मे उमानाथ झा सहायक योजना पदाधिकारी बेगूसराय, मसकनदरगाह, ब्रजेश कुमार निराला सहायक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बेगूसराय गणपतौल में उदय कुमार चौधरी सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य विभाग प्रमंडल,साठा पंचायत के मुर्गियांचक में मनोज कुमार सहायक अभियंता स्थानीय अभियंता संगठन कार्य प्रमंडल को नियुक्त किया गया है।