अच्छी ख़बर : बेगूसराय के कई कोरोना मरीजों को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी,सांसद और डीएम ने साझा की जानकारी

डेस्क : बेगुसराय वासियों के लिये इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना को लेकर एक सुखद खबर सामने आयी है। 9 कोरोना पोजिटिवों की संख्या में 5 मरीज ठीक हो गये हैं। अब जिले में एक्टिव केस की सँख्या सिर्फ चार बची है। बेगूसराय के लिए राहत भरी खबर आज दी यहां के सांसद श्री गिरिराज सिंह ने, उन्होंने ट्वीट कर के बताया कि बेगूसराय में अब 9 में से 5 मरीज़ ठीक हो चुके हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या अब 4 बची है। इसी के साथ बिहार में कोरोना के कुल मरीज़ की संख्या 360 पहुंच गई है। लेकिन सबसे ज्यादा एहतियात बरतने की समय भी अब आ गयी है। आपलोग तीन मई तक लोकडॉवन का अनुपालन करें, आवश्यक कार्यों से ही निकलें और सामाजिक दूरी का पालन निश्चित रूप से करें। केंद्रीय मंत्री सह बेगुसराय के सांसद गिरिराज सिंह का ट्वीट ट्वीट कर के जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने भी की पुष्टि : बेगूसराय में तीन और कोरोना के मरीज का जाँच रिपोर्ट निगेटिव हो गया है। जिले में कुल 9 कोरोना पाँजिटिव मरीज मिले थे। इसके पहले 2 और कोरोना मरीजों का जाँच रिपोर्ट निगेटिव हो गया था। अब बेगूसराय में मात्र 4 लोगों का जाँच रिपोर्ट निगेटिव होना बाकी है।इसकी जानकारी जिले के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने मंगलवार को दी।