बेगूसराय में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार , मिले 88 नये मामले सदर प्रखंड में सबसे अधिक

न्यूज डेस्क , बेगूसराय : जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति तरह से भयावह होती जा रही है। गुरुवार को मिली ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 88 की संख्या में नए कोरोना के मरीज जिले में पाए गए हैं। सर्वाधिक मामले बेगूसराय सदर प्रखंड में से मिले हैं।

बेगूसराय सदर प्रखंड में 59 , बरौनी में 6 ,बखरी में 8 ,चेरियावरियारपुर में 3 , भगवानपुर प्रखंड में 2 ,,बलिया में 2 ,मटिहानी प्रखंड में 2 और साहेबपुर कमाल प्रखंड में 1 नए मामले मिले हैं। जिले में बीते दिन कल तक कुल 91 एक्टिव कोरोना के मामले थे। सिर्फ एक दिन में 88 नए मामले मिले हैं कुल करोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढकर 169 पर पहुंच गया है। नए सभी मरीजों को प्रोटोकॉल के तहत इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। जिले के सिविल सर्जन ने डीएम को जानकारी दिया है कि 10 कोरोना के मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।