बेगूसराय में कोरोना मामलों की संख्या 159, 53 ठीक होने पर भेजे गए घर जिले में अभी 106 एक्टिव केस

डेस्क : बेगूसराय में कोरोना वायरस का मरीज लगातार बढ़ते ही जा रहा है। बुधवार को इस संबंध में जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जानकारी दिया कि 3 नए और केस कोरोना के पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें बछवाडा प्रखंड के 01 और भगवानपुर प्रखंड के 02 हैं। अब कुल जिले में संख्या 156 से बढ़कर 159 हो गया है। जिसमें 53 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से अपनने घर वापस लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुल एक्टिव मामलों की संख्या 106 बचा है। उनका इलाज स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के देख रेख में चल रहा है। वो भी सभी लोग स्वास्थ्य होकर जल्दी में अपने घर वापस लौट जाएंगे।

इसके अलावा जांच हेतु जो सैंपल भेजे गए हैं,उनकी संख्या 2970 है। उनमें से 2758 लोगों का जांच रिपोर्ट निगेटिव मिला है, और प्रतिक्षित रिपोर्ट बचा है उसकी संख्या 21 है। डीएम ने बताया कि जिले वासियों को इसमें घबराने की कोई बातें नहीं है। जितने भी पाँजिटिव केस जिले में मिल रहे हैं ,उनमे अधिकांस मामले प्रवाशी मजदूर के लोग शामिल हैं। उन्होंने जिले वासियों से अपील किया कि सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करें। लॉक डाउन में अपने घर पर रहे, सुरक्षित रहेंगे। घर से बाहर निकलने पर मास्क का अवश्य रुप से मुँह में लगावे।