कोरोना संकट में गैस एजेंसी के मनमानी से तंग आकर उपभोक्ताओं ने की सड़क जाम

भगवानपुर (चन्दन शर्मा की रिपोर्ट) : बेगुसराय जिले के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के बगरस गांव में गैस एजेंसी के मनमानी से परेशान होकर उपभोक्ताओं ने रविवार को भगवानपुर समसा पथ को जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक माह से भारत गैस एजेंसी बनवारीपुर द्वारा गैस उपलब्ध नही कराए जाने से आक्रोशित उपभोगताओं ने भगवानपुर समसा पथ को जाम कर विरोध जताया। उक्त स्थल पर उपभोक्ता अमित कुमार ,मीरा देवी ,गीता देवी ,सीता देवी ,विजय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि हम लोगों का गैस खत्म हो गया है जलावन नही है जिसके चलते खाना बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता जब गैस के लिए बनवारीपुर भारत गैस एजेंसी जाते हैं तो वहा के कर्मी कहते हैं। कि बगरस ही जाइये होम डिलीवरी गैस मिलेगा पर आज तक नही मिला, सीता देवी ने कहा कि घर में जलावन नही है गैस पर ही निर्भर हैं।

गैस ही नही मिलेगा तो भोजन कैसे बनेगा बाल बच्चा कैसे खाएगा ,वही मीरा देवी ने कहा हम लोगों की समस्या को एजेंसी बाले नही सुनते हैं जो उनके परचित के लोग जाते हैं उन्हें गैस देदेते हैं ,वही गीता देवी ने बताया कि हम माथे पर सिलेंडर लेकर आते हैं और जाते है पर गैस नही मिल पा रहा है , आक्रोशित उपभोगताओं ने भारत गैस एजेंसी के कर्मियों के मनमाननी के खिलाफ एसडीओ ,बीडीओ से करवाई करने की मांग की है साथ सभी उपभोगताओं को गैस उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके। जिसके बाद स्थानीय पंचायत के मुखिया सुरेश कुमार एवं कुछ वार्ड सदस्यों द्वारा उक्त गैस एजेंसी संचालक से बात करने के बाद उक्त जाम को ख़त्म करबाया गया।