कोरोना से जारी जंग के बीच राज्यसभा सांसद के सहयोग से बेगूसराय पहुंची जरूरी सामग्रियों की खेप

न्यूज डेस्क : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जन जागरण एवं कोरोना राहत सामग्रियों की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के द्वारा बेगूसराय क्षेत्र के सभी प्रखंडों में वितरण हेतु जरूरी सामग्रियां मुहैया कराया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रारंभिक दिनों से ही संपूर्ण राष्ट्र में विभिन्न माध्यमों के जरिए सेवा के कार्य को निरंतर जारी रखते आई है एवं उस कार्य में और भी कई प्रकल्प जुड़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनमानस के साथ-साथ जरूरतमंदों के आवश्यकताओं की पूर्ति भी की रही है।

पिछले वर्ष प्रारंभ हुए इस विपदा के प्रारंभिक काल से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यथासंभव अपने संपूर्ण समर्पण के साथ सेवा के कार्यों को जारी रखा है जिसका यह परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति लोगों के दिलों में सम्मान का भाव है। लॉक डाउन की अवधि में आम जनमानस तक राशन,दवाइयां, मास्क,सेनीटाइजर जैसी मूलभूत आवश्यकता की चीजों की उपलब्धता करानी हो अथवा महामारी से निपटने में आ रही चुनौतियों का सामना करना हो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नित्य प्रति अपने परिश्रम को दिनानुदिन बढ़ाते जा रहे हैं।

आज जब एक बार पुनः संक्रमण का दौर अपने निचले स्तर तक जा पहुंचा है एवं आशा है कि जल्द ही इस महामारी से निजात भी मिलेगी वैसे व्यक्तियों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की ना केवल अपील कर रहे हैं बल्कि उनके व्यक्ति वैक्सीनेशन में उनकी समुचित सहायता भी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की तत्परता कोरोना संक्रमित के साथ भी है जिससे उन्हें चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ अन्य विभिन्न सुविधाएं भी मिल रही हैं।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कुंदन भारती,मिरतुंजय वीरेश,वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष शम्भू कुमार,प्रदेश किसान उपाध्यक्ष निरंजन सिंह,जिला मंत्री प्रभात पप्पु, अमरेश कुमार,बलबलेश कुमार,जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह,जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी,मोनू कुमार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।