बेगुसराय शहर में कोंग्रेस के नेताओं ने किया साबुन सेनेटाइजर का वितरण

डेस्क : कोरोना से जंग के बीच समाजिक कार्यों में भी तेजी आई है। हर जगह लोग आगे आ रहे हैं। वरिष्ठ कोंग्रेस नेता लोहियानगर नगर के पूर्व वार्ड पार्षद व्रजेश कुमार प्रिंस ने बताया कि शनिवार को बेगूसराय की कांग्रेस विधायिका श्रीमती अमिता भूषण के सौजन्य से बेगूसराय शहर के विभिन्न जगहों पर लोगों में जागरूकता हेतु डिटॉल साबुन सैनिटाइजर का वितरण कराया गया ताकि लोग साफ सफाई हेतु एक दूसरे को जागरूक कर सकें।

इसी के तहत शहर के लोहिया नगर में भी लोगों के बीच सैनिटाइजर डिटॉल साबुन बांटकर जागरूक किया गया इस जागरूकता अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस कांग्रेस नेता सच्चिदानंद सिंह शिक्षक नेता अमरनाथ सिंह कृष्ण कुमार सिंह शिक्षक चितरंजन पोद्दार राम पदारथ यादव सुरेंद्र प्रसाद सिंह शिक्षक कुमार गौरव राजन सिन्हा धीरज कुमार सदानंद सिंह अमित कुमार आर्यन कुमार छोटू सिंह एवं अन्य का सहयोग सराहनीय रहा लोगों ने इस जागरूकता कार्यक्रम को सराहा भी इससे लोगों में साफ-सफाई का भावना भी जगा और एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने का अपील भी लोगों से किया गया।