बेगूसराय में आम लोग चुनेंगे मेयर और डिप्टी मेयर,अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना, जानें- क्या होगी नई व्यवस्था..

डेस्क: बिहार में अब मेयर और डेप्युटी मेयर के पद पर चुनाव का तरीका बदला जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक अध्यादेश लाने जा रही है, जिसके तहत अब वार्ड पार्षदों के बहुमत के बदले महापौर और उपमहापौर का चुनाव सीधे जनता करेगी। मालूम हो की राज्य के 263 शहरों में चुनाव को लेकर तैयारी तेज होने लगी है। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद, नगर परिषद के सभापति, उपसभापति का भी चुनाव अब जनता ही करेगी। अप्रैल-मई 2022 में राज्य के नगर निकायों में चुनाव होने की संभावना हैं।

इसी कड़ी में इस चुनाव को लेकर अब बेगूसराय जिले में भी इसकी सरगर्मी तेज हो चुकी है, लोग अब चाय, पान की दुकान के अलावे शहर के कई चौक चौराहे पर भी सुबह और शाम में मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवारों के नामो की चर्चा करते रहते है, किसे मेयर और डिप्टी मेयर बनाएगे, इस पर माथा पच्ची के साथ जोड घटाव और गुणा भाग मतदाता का करना शुरु कर दिए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बेगूसराय नगर निगम के मेयर पद के लिए संभावित चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की एक लंबी लिस्ट सामने आई है, जिसमें नगर निगम के निवर्तमान मेयर व भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मेयर व जिला जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह, पूर्व पार्षद रंजीत दास, दासो पासवान ,जदयू नेता जितेंद्र कुमार, बेगूसराय सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ,पूर्व सांसद डॉ भोला सिंह के पोता मनीष कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ,भाजपा के पूर्व महामंत्री कौशल किशोर वर्मा, जदयू नेता अशोक मेहता, मटिहानी के पूर्व विधायक बोगो सिंह के भाई संजीव सिह, गंगा डेयरी के प्रबंध निदेशक अखिलेश सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद पुष्पा शर्मा के पति अभय कुमार सिंह उर्फ गप्पू सिह , पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिन्हा समेत कई अन्य प्रत्याशियों के नामों की चर्चा जिले में चल रही है।

डिप्टी मेयर पद के लिए संभावित उम्मीदवार: वही बेगूसराय नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के लिस्ट में निवर्तमान नगर निगम के डिप्टी मेयर राजीव रंजन ,भाजपा नेत्री सह पूर्व पार्षद अनिता राय, पूर्व उप मुख्य पार्षद सह जदयू नेता जवाहरलाल भारद्वाज, बेगूसराय पोखरिया अरविंद पासवान की धर्मपत्नी निशा कुमारी के नामों की चर्चा जोरों पर शहर में चल रही है, इसमें और कई प्रत्याशियों के नामो की लिस्ट आगे बढ सकती है।