डेस्क : इस कोरोना महामारी से एक अच्छी खबर बेगूसराय से आ रही है। मिजोरम के सीएम जोरामथंगा ने एक वीडियो शेयर करते हुए बिहार के लोगों की जमकर तारीफ की है। दरअसल, अधिकतर नॉर्थ ईस्ट की ट्रेन बेगूसराय हो कर गुजरती है। ऐसी ही एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मिजोरम के लोग अपने घर वापस जा रहे थे। तभी यह ट्रेन बेगूसराय के एक गांव में रूकी। जहां ग्रामीणों ने यात्रियों को फूड पैकेट मुहैया कराया। ग्रामीणों के इस कार्य से ट्रेन में मौजूद यात्री भी काफी खुश नज़र आए।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेगूसराय के लोग यात्रियों की मदद कर रहे हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने ट्वीट कर कहा कि अच्छाई के बदले अच्छाई मिलती हैष कुछ दिन पहले मिजोरम के लोगों ने बाढ़ में फंसे लोगों की मदद की थी जब वो अपने घर जा रहे थे। आज बिहार के बेगूसराय में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस आ रहे मिजोरम के लोगों को फूड पैकेट पहुंचाया। भारत बेहद खूबसूरत दिखता है, जब लोग प्यार बांटते हैं।