बेगूसराय समेत पूरे मध्य बिहार में छाए रहेंगे बादल, गरज के साथ हो सकती है इन जिलाें में बारिश

डेस्क : बिहार में रोजाना मौसम में बदलाव आ रहा है ऐसे में बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहे हैं। अधिकांश जिलों में बुधवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बता दें की बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, भगवा, लखीसराय, जहानाबाद, औरंगाबाद और रोहतास में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो बढ़ते हुए तापमान पर विराम लगेगा। जिसके चलते लोगों को फिर से समस्या आ सकती है।

फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी का हाल बदलता दिखाई दे रहा है। बता दें कि मंगलवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसतन तापमान से दो डिग्री ज्यादा था। भारत के अधिकांश उत्तरी हिस्सों में धूप की तपिश बढ़ गई है और इसका सीधा असर बिहार पर हुआ है। लेकिन बीते दिनों में तापमान काफी ऊपर-नीचे होने से फिर से धूप की तपिश में रूकावट आ सकती है।

बिहार की राजधानी पटना में हवा में मौजूदा आद्रर्ता 80 फ़ीसदी दर्ज की गई है। जिसके चलते गया का कम से कम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो राबी की फसलों को काफी फायदा होगा, क्योंकि बीते जाड़ों में बारिश काफी कम हुई है। जिसकी वजह से ठंड ज्यादा पड़ी और फसलों पर जाड़े का प्रभाव पड़ा, वहीं दूसरी ओर कुछ फसलों का नुकसान भी हुआ है। जिसको लेकर इलाकों के किसान ने चिंता व्यक्त की है।