बेगूसराय नगर निगम चुनाव को लेकर BJP में घमासान, जानें – भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसे भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी किया घोषित

डेस्क : भाजपा के बेगूसराय जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह द्वारा नगर निगम चुनाव में कल्पना कुमारी को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने के बाद जिले के भाजपाइयों के बीच घमासान मचा है। कल्पना कुमारी जिले के स्थापित भाजपा नेता नवीन कुमार सिंह की पत्नी हैं।

इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी घोषणा के फैसले पर भाजपा के दिवंगत सांसद भोला सिंह के पौत्र और पार्टी के जिला प्रवक्ता मनीष कुमार तथा पूर्व जिला महामंत्री बशिष्ठ नारायण सिंह ने एकतरफा बताते हुए कह दिया नगरनिगम का चुनाव निर्दलीय है और इसमें पार्टी के की लोग विभिन्न पदों पर चुनाव लड रहे हैं।

इसमें एक के नाम की घोषणा और पार्टी का उन्हें उम्मीदवार घोषित करना पार्टी में गुटबाजी बढ़ाना और पार्टी को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि वे जिलाध्यक्ष के निर्णय को नहीं मानते ।वे राजनीति में नए हैं । उन्होंने जिलाध्यक्ष पर अनेक सवाल खड़े किए।

नगरनिगम चुनाव में भाजपा नेत्री तथा भोला सिंह की पुत्रवधु वंदना सिंह भी मेयर पद की उम्मीदवार हैं। वे बछवाड़ा से विधानसभा का भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। अब वंदना सिंह के बजाय कल्पना देवी के नाम की घोषणा से पार्टी के समर्थकों में ऊहापोह है। यूं पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी में एकमात्र आवेदन आया था ,जिस आधार पर निर्णय लिया गया। बेगूसराय नगरनिगम चुनाव 28 दिसंबर को है और मेयर पद के लिए 16 उम्मीदवार हैं