न्यूज़ डेस्क : लोक जनशक्ति पार्टी ( LJP ) के सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी राजनीतिक वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कथित तौर पर लोजपा को हाई जेक कर चुके हाजीपुर सांसद चाचा पशुपति नाथ पारस को जबाब देने के लिए चिराग ने 5 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर हाजीपुर के सुल्तानपुर से आशीर्वाद यात्रा शुरूआत की है। इसी आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिराग पासवान 8 जुलाई को बेगूसराय पहुंचेंगे।
जानकारी देते हुए लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र विवेक ने बताया कि 8 जुलाई यानी गुरुवार को आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिराग पासवान का जिले में आगमन होगा। बता दें कि जिले के सीमा बछवाड़ा में आगमन होते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ने के बाद चिराग जीरोमाइल पहुंचेंगे। और राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे। उसके बाद परिसदन में लोजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान LJP के प्रवक्ता ने कहा कि लोजपा के 5 सांसदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। लोजपा के संविधान के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान है।
कुछ लोगों ने स्वघोषित राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। जबकि कार्यकारिणी के 95% सदस्य चिराग पासवान के बैठक में उपस्थित थे। जो मीडिया के सामने भी थे। इसलिए चिराग पासवान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इसमें किसी को संदेह नहीं होनी चाहिए। चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा की पूरी तैयारी कर ली गई है।