पूरे विश्व को कोराना का झटका देने वाला चीन अभी भी नहीं सुधरा, वुहान में चमगादड़ की बिक्री फिर शुरू

ताजा खबरों के मुताबिक़ आपको बता दें की चीन का निकला वायरस जिस पर चीनी लोग काबू पा चुके है, अब वहां पर कोई कोरोना का केस नहीं बचा है। अब वहां पर दोबारा से लोगो ने अपना पुराना खाना चालु कर दिया है। आपको बता दें की इस वायरस की शुरआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। अब वहाँ पर दोबारा से कुत्ते, बिल्ली और चमगादड़ की बिक्री चालु हो गई है। ऐसा बताया जाता है की यह वायरस चमगादड़ के मांस से होते हुए इंसान के शरीर में प्रवेश कर गया था।

यह वायरस यहाँ से निकल के इटली जा पहुंचा और वहाँ पर खूब तबाही मचाई। इसके बाद अमेरिका जैसे बड़े और ताकतवर देश को भी अपनी चपेट में ले लिया। अब तक 33000 लोग वहां इससे ग्रसित होकर अपनी जान गँवा चुकें है। पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था नीचे जा चुकी है। पर आपको बता दें की चीन को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है क्यूंकि वहाँ पर अब फिर से चमगादड़ बिक रहे है। चीन की सरकार लोगो को बोल रही है की आप वापस आएं बाजार लगाएं और अर्थव्यवस्था को मजबूत करें।

आपको बता दें क चीन के हुबेई प्रांत को भी 23 जनवरी से लोकडाउन कर दिया गया था। सारी फ्लाइट, ट्रेन, बस सर्विस बंद कर दी गई थी। हर एक व्यक्ति को हर तीन दिन में राशन के लिए बाहर जाने की इजाजत थी और बुज़ुर्गों एवं बीमार लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश जारी करे गए थे। वुहान में जीवन पटरी पर वापस लौट रहा है।