बच्चों ने बनायी आकर्षक रंगोली

बेगूसरा बखरी : डीएवी पब्लिक स्कूल बखरी के द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य दीपक कुमार के द्वारा किया गया। विभिन्न विभूतियों के नाम से बने ग्रुप दिनकर हाउस, आर्यभट्ट हाउस, विद्यापति हाउस और पतंजलि हाउस के शिक्षक मनीष झा, केशव कुमार, मनोज कुमार, राहुल कुमार पांडे, रूपम कुमारी अपने-अपने हाउस कैप्टन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

छात्राओं ने बेहतरीन रंगोली बनाई जिसके माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, सेव द वर्ल्ड आदि का संदेश दिया। रंगोली का निरीक्षण इंचार्ज प्रभारी श्री सोनू मिश्रा व शिक्षक अनुराग चौधरी रमण कुमार एवं मोनिका कुमारी के द्वारा किया गया। दिनकर हाउस को रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक मनीष झा और कैप्टन निशान्त कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़े –

बेगूसराय खोदावंदपुर मे दीवाली एवं छठ पूजा मे आतिशबाजी मे सर्तकता बरतने पर दिया गया बल