जदयू के वरिष्ठ नेता भोलाकांत झा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक , कहा हुई अपूरणीय क्षति

न्यूज डेस्क : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के प्रदेश महासचिव एवं बेगूसराय जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला कांत झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० भोला कांत झा पार्टी के समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता थे। वे पार्टी से गहरे रूप से जुड़े हुये थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूची थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

गुरुवार की रात हुआ था निधन बताते चलें कि बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत दुलारपुर निवासी जदयू के वरिष्ठ नेता भोलाकांत झा का गुरुवार की रात असामायिक निधन हो गया।उनके निधन की खबर सुनते क्षेत्र के एनडीए नेताओं कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में शोक की लहर छायी हुई है।

जिले में राजनीतिक दलों के नेताओं ने जताया शोक इधर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व जिले के विधायकों व नेताओं ने भी शोक प्रकट किया है। शुक्रवार को छौड़ाही प्रखंड के भोजा गांव में जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजनरायण चौधरी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुये जदयू समेत विभिन्न दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने भोलाकांत झा को याद किया गया।समाजहित और राजनीति के क्षेत्र समर्पित भोलाकांत झा के द्वारा संपूर्ण जिले खासकर छौड़़ाही प्रखंड क्षेत्र में किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज नारायण चौधरी ने कहा कि उनके नेतृत्व में जदयू का संगठन विस्तार तो हुआ ही विभिन्न दलों के नेता कार्यकर्ता भी व्यक्तिगत रूप से उनसे जुड़े हुये रहे। वर्तमान कोरोना का हाल में भी वह गरीब वंचितों के इलाज एवं अन्य व्यवस्था में लगे हुये थे।उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई नहीं हो सकती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड आत्मा अध्यक्ष रामनरेश आजाद ने की.मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख रंजना देवी,मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार यादव,जनार्दन मालाकार,पवन महतो,बम शंकर महतो छोटू,प्रदीप ठाकुर,जय प्रकाश चौधरी बमबम,पंसस फुलेन्द्र चौधरी,पंकज दास,मो.मतीन अहमद,अख्तर इमाम,राधेश्याम शर्मा समेत अन्य सामाजिक नेता कार्यकर्ताओं ने जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष के समाज हित में किये गये कार्यों को याद करते हुये उनके श्रद्धा सुमन अर्पित किये।