चेरियाबरियारपुर में पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप

डेस्क : वैश्विक महामारी कोरोना बेगूसराय में लगातार पाँव पसार रहा है। बेगूसराय के अधिकांशतः प्रखण्ड में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। गुरुवार को आये रिपोर्ट में चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में भी एक 40 वर्षीय व्यक्ति का रिर्पोट कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है, जिसके बाद से प्रखण्ड क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति श्रीपुर पंचायत का बताया जा रहा है,जो बीते दिन दिल्ली के आजादपुर मंडी से घर लौटा था, 40 वर्षीय युवक का रिर्पोट पोजेटिव आया है।

लेकिन गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना फौरन स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को पीएचसी चेरिया बरियारपुर लाया है। तथा उसका जांचकर प्रखंड मुख्यालय स्थित आइसोलेशन केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया था। बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया उक्त संदिग्ध के गांव पहुंचते ही चार लोगों के सम्पर्क मे आए थे। सम्पर्क मे आए सभी चारों को भी उसी आइसोलेशन वार्ड मे रखा गया है। जिसका रिर्पोट तत्काल निगेटिव आया है। एहतिहातन फिर से चारों का जांच के लिए सेम्पल भेजा जायेगा।