बेगूसराय में दो गुटों के बीच चली गोलियां, घटना में महिला समेत दो घायल , कई आरोपित गिरफ्तार

न्यूज डेस्क : जिले के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस की हनक कमजोर परते दिख रही है। विगत कुछ हफ्तों से बेगूसराय में गोलीबारी की घटना थमता नहीं दिख रहा है। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हर रोज हत्या,लूट , अपहरण , चोरी , छिनतई जैसी घटनायें घट रही है। ताजा मामला नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार की शाम चांदपुरा भिट्ठा टोल में दो पक्षों में बीच जमकर गोलियां चली। इस गोलीकांड में महिला समेत दोनो पक्षों के दो लोगों को गोली लगी है।

गोली से घायल की पहचान सुधीर सिंह की विवाहित पुत्री 30 वर्षीय सोनाली कुमारी और स्व. शंभू सिंह के 32 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। उक्त दोनों अलग अलग पक्ष से हैं जो गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस इस गोलीकांड को पैसे के लेन-देन का विवाद बता रही है। घटना शक्रवार शाम की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश बनाकर करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोलीकांड में प्रयुक्त हुए आर्म्स के बरामद होने की भी सूचना है। उक्त दोनों पक्षों में शुक्रवार सुबह ही झगरा हुई थी। शाम होते होते विबाद इतना बढ़ा की बात गोलीबारी तक पहुंच गई ।

दर्जनों राउंड गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। इस बात की पुष्टि पुलिस जांच में हो सकेगी । घायल संदीप कुमार की हालात गम्भीर देख बेगूसराय में चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया । सदर डीएसपी घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नीमा चंदपुरा की पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।