ब्रेकिंग – आरसीएस कॉलेज के पीछे नावकोठी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव फेंका

नावकोठी : जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के महिसवारा गाँव लगभग 16 वर्षीय युवक की निर्मम तरीका से हत्या कर दी गयी , मृत युवक की पहचान महेशवाड़ा गांव निवासी बिरंची सहनी के पुत्र विजय सहनी के रूप में हुई है। युवक को दो गोली लगी है। एक सिर मे और एक कनपटी मे लगी है। मौके पर नावकोठी थाना पुलिस पहुंचकर छानबीन प्रारंभ कर दिया है।

नावकोठी पुलिस के अनुसार गोली मारकर बदमाशों ने अन्यत्र उसकी हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया। मौके पर सूचना पाकर नावकोठी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक बखरी राम स्वार्थ पासवान, सहायक अवर निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

मृतक के माता पिता और बड़ा भाई अजय सहनी, बहन ज्योति असम के गुवाहाटी में रहकर मजदूरी करता था। लॉक डाउन के कारण वे लोग गुवाहाटी में ही हैं। यहां उसकी बूढ़ी दादी बताशा देवी और एक छोटी बहन फूलो के साथ वह रहता था। वह गाड़ी चालक था। उसके परिजनों ने बताया कि दिन के लगभग दस बजे घर से निकला था। उसे कोई मित्र बुलाने आया था। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार के दिन में लगभग डेढ़ बजे के आसपास दो गोली की आवाज भी सुनाई दी। कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या गोली मारकर कर दी गयी है। पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन में जुट गयी है।