बेगूसराय में एक हफ्ते के भीतर मिली दूसरी नाबालिग लड़की की लाश

न्यूज डेस्क , बेगूसराय : जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों से लगातार फेंके हुए शव मिलने की खबर आने से जिलावासी परेशान होने लगे हैं। बीते दिनों वीरपुर थाना क्षेत्र से नाबालिक लड़की की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला अभी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी ही हुई थी। कि सोमवार को मटिहानी थाना क्षेत्र से अज्ञात युवती की शव बरामद किया गया है। अज्ञात शव की खबर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और मृतका के पहचान में जुटी हुई है।घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव के निकट बांध किनारे की है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर बहियार की ओर जा रहे लोगों ने बिछावन में लिपटा हुआ करीब 15 वर्षीय लड़की का शव देखा। इसके बाद मटिहानी थाना की पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की कौन है, हत्या किसने और क्यों किया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लड़की का पैर रंगा हुआ तथा हाथ में इंग्लिश में कुछ गोदकर कुछ लिखा हुआ है। सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल तथा पहचान की कोशिश की जा रही है।