बेगूसराय चेरियाबरियारपुर मे प्रखंड स्तरीय रबी महाअभियान महोत्सव का आयोजन

चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय) : ई किसान भवन चेरिया बरियारपुर परिसर में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय रवि महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे दर्जनों किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व समाज कल्याण मंत्री कुमारी मंजू वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों को पटल पर रखा। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सरकार के द्वारा किए गए कमिटमेंट हर घर बिजली एवं शुद्ध पेयजल पहुंचाने के वादे को पूरा करने की बात कही।

परंतु बिजली एवं पानी के दुरूपयोग की चर्चा करते हुए लोगों को बेहतर तरीके से उपयोग करने के लिए विभिन्न टिप्स दिए। वहीं कृषि समन्वयक रॉकी जॉनसन के द्वारा मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार कार्यक्रम, बीज ग्राम योजना,जीरो टिलेज से गेहूं की खेती, अनुदानित दर पर गेहूं, मसुर, मक्का बीज वितरण कार्यक्रम की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई गई।

वहीं हॉट योजना में किसान सम्मान निधि योजना, किसान मानधान योजना एवं फसल सहायता योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस दौरान किसानों की ओर से विभिन्न प्रश्न भी पुछे गए। जिसका जवाब अधिकारियों के द्वारा देते किसानों को संतुष्ट किया गया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख शोभा रानी, जदयु प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार मिश्र, पंसस मनोज भारती, मो जियाउल्ला, बीएओ अरविंद कुमार झा, कृषि समन्वयक प्रभात कुमार चौधरी, पंकज कुमार, अशोक कुमार चौधरी सहित सभी किसान सलाहकार एवं दर्जनों किसानों मौजूद थे।