भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित

बखरी (बेगुसराय) सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सलौना बड़ी ठाकुरबाड़ी में भाजपा ग्रामीण मंडल की एक बैठक आयोजित किया गया.नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष कूंदन कानू के अध्यक्षता में नए कार्य समिति समेत मंत्री मंडल का विस्तार पर विचार विमर्श किया गया.खासकर बखरी प्रखंड में भाजपा पार्टी कार्यालय बनाने एवं कोष पर विस्तृत रूप से चर्चा किया.जिससे पार्टी का कोष मजबूत हो सके.केन्द्र सरकार द्वारा दोनों सदनों से पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून पर विस्तार रूप से चर्चा किया गया.

बैठक में पूर्व जिला महामंत्री सह पर्यवेक्षक राजीव वर्मा,पूर्व विधायक रामानंद राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज महतो,सरोजनी भारती,राम रतन वर्मा,राम सुरेश चौधरी,राम शंकर पासवान,गौतम सदा,साहेब सिंह,अमरेश सिंह,विनोद राम, नितेश सिंह,केशव मिश्रा,गढपुरा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सुमन, सबनम प्रविण,सानिया नाज, समेत क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे.वही बैठक से पहले निवर्तमान मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक रामानंद राम द्वारा नवनिर्वाचित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कूंदन कानू को माल्यार्पण कर पदभार ग्रहण कराया.