BJP-द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरण अभियान

बेगूसराय बखरी : नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जनजागरण अभियान को गति प्रदान के लिए बखरी नगर के संतोषी नगर स्थित वार्ड कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी बखरी विधानसभा के प्रमुख कार्यकताओ की बैठक पुर्व विधायक रामानंद राम की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में विधानसभा के सभी पाँच मंडलों में अलग अलग टोली बनाई गई, जो 15 जनवरी तक विधान सभा के सभी चौंतीस पंचायत एवं नगर क्षेत्र सभी 20 वार्ड में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में घर घर जनजागरण अभियान चलाएगा ।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के पुर्व जिलाध्यक्ष नीरज नवीन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में फोन कर मिस्ड काल मारेंगे,इस अधिनियम के समर्थन में प्रधान मंत्री को पत्र लिखकर आभार प्रकट करेंगे क्योंकि राजद,कांग्रेस,वामपंथ,जैसे संगठन देश हित में लाए गए कानून के बारे में अफवाह फैला रहे हैं, वहीं बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश अन्दर रिफ्यूजी जैसी जीवन जी रहे लोगों को नागरिकता देकर सम्मान दिया है ।

इस अधिनियम से किसी की भी नागरिकता नही जाएगी भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर जनजागरण चलाएगे,बैठक मे वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ दास,रामशंकर पासवान, विपिन सिह,गौतम सदा,सरोजनी भारती,कपिलदेव राम,पुरोषतोम पासवान, विनोद राम,पवन सिंह, सिया राम सिंह, भुवनेश्वर यादव,गढपुरा अध्यक्ष मनोज यदुवंशी,डंडारी अध्यक्ष सुमित सिंह, नावकोठी अध्यक्ष ललन गुप्ता, बखरी अध्यक्ष कुन्दन कानु सहित विधानसभा के प्रमुख कार्यकता उपस्थित थे।