बखरी की ओर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात बदमाश ने गोली मारी, घायल

बेगूसराय : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बुधवार को दिन के लगभग 10 बजे से पहले नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौल बखरी पथ पर पहसारा गांव से आगे बहियार के पास बखरी की ओर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार गोली लगने के बाद गिर कर बेहोश हो गया लेकिन तत्क्षण घटना की सूचना पर नावकोठी थाना ने पहुँच कर गोली लगे व्यक्ति को सदर अस्पताल बेगूसराय लेकर निकल पड़े।गोली बाह में लगने की सूचना है।

घायल को अस्पताल ले जाया गया है गोली लगने के बाद हदस के मारे बाइक सवार बेहोश हो गया था। इस घटना के सम्बन्ध में जानकारी के लिये थाना प्रभारी से सम्पर्क साधने की कोशिश हुई मगर सम्पर्क नहीं हो पाया।