बिहार : जब दबंग दुल्हन ने बुलेट पे बैठकर करी धमाकेदार इंट्री, पूरे बारात देखते रह गए..देखें वीडियो

गया : आजकल हर चीज़ चाहे फोटो हो या हो वीडियो वह सोशल मीडिया पर इतनी जल्दी वायरल हो जाती है की आप और हम या कोई भी तुर्रम खान पता नहीं लगा सकता। आजकल बिहार के गया से एक वीडियो कुछ ज्यादा ही चर्चा में है वीडियो शादी का है और साथ में उसपे सजी जो दुल्हन है उसने चश्मा लगा रखा है। इस शादी में दुल्हन मंडप तक बुलेट पर ही जाती है। दूल्हा मंडप के बाहर दुल्हन को लेने भी आता है। इसके बाद दोनों मंच पर चढ़ जाते है। ख़ास बात तो यह रही की बुलेट चलाने वाली दुल्हन ने सोलह श्रृंगार कर रखा था। स्टेज पर चढ़ने के बाद भी दुल्हन के कारनामो ने समा बाँधा क्यूंकि वरमाला के समय दुल्हन के भाइयो ने उसको गोद में उठा लिया वहीँ दूसरी और दूल्हे के दोस्तों ने भी खूब दूल्हे का साथ दिया। दोनों ने आखिर उछल कूद पूरी करने के बाद विधि वत माला गले में डाल ही दी।

https://youtu.be/4fVut4DpJcU

इस तरह की शादी बिहार में पहली बार हुई है जिसमे लड़की बुलेट बाइक पर सवार होकर आती है और मंडप पर पहुँचती है। इस शादी का तिलक समारोह 27 फरवरी को करा गया था। बरात 3 मार्च को निकली थी। आपको बता दें कि रामपुर के चिरैयाटांड़ निवासी राजेश कुमार की छोटी बेटी निक्की राज की शादी बोधगया थाना के टेकुना फार्म के रहने वाले सुदर्शन कुमार के इकलौते बेटे नीतीश कुमार संग हुई है। इस तरह की अनोखी शादी के चर्चे आजकल हर जबान पर बने हुए है।