न्यूज डेस्क : बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) के पांचवें चरण का चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया है, और अब छठे चरण का चुनाव आज बुधवार को हो रहा है, इस चरण में बिहार के 37 जिलों के 57 प्रखंडों में वोटिंग हो रही है, छठे चरण में कुल 26200 पदों पर कुल 94188 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इसी कड़ी में बेगूसराय जिले अंतर्गत बरौनी तथा गढ़पुरा प्रखंड में भी छठे चरण के अंतर्गत मतदान हो रहा है। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से करने हेतु जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में रक्षा विधि-व्यवस्था कार्य पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों आदि की प्रतिनियुक्ति है। बता दें कि मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक हो होगी। मतदान की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु प्रखंडस्तरीय एवं अनुमंडलस्तरीय नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष संख्या 06243-220201 एवं 06243-222835 है।
बता दे की पंचायत आम निर्वाचन-2021 के मद्देनजर बरौनी प्रखंड अंतर्गत कुल 217 मतदान केंद्रों (मूल-209 सहायक-08) तथा 15 ई.वी.एम क्लस्टर केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड अंतर्गत कुल मतदाता 118947 (पुरुष-64030, महिला-54915 एवं अन्य-02) है। इसी प्रकार, गढपुरा प्रखंड अंतर्गत कुल 130 मतदान केंद्रों (मूल 127 सहायक-03) तथा 09 ई.वी.एम. कलस्टर केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड अंतर्गत कुल मतदाता 72808 (पुरुष-38088, महिला- 34719 एवं अन्य-01) हैं।