बड़ी खबर : NHAI और HURL के बीच हो गया सुलह, विकास के रास्ते में कठिनाई दूर किया जाएगा- गिरिराज सिंह

डेस्क : कोरोना काल में भी बेगूसराय का विकास रुकना नहीं चाहिये । बेगूसराय में NH 31 पर जारी फोरलेन निर्माण कार्य में NHAI और HURL के बीच सीमा विवाद के कारण फोरलेन निर्माण कार्य सीमित क्षेत्र में प्रभावित था । इस पर स्थानीय सांसद के निर्देश पर दोनों संस्था के पदाधिकारियों ने आपसी गतिरोध को सुलझा लिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए गुरुवार को बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

ट्वीट में क्या लिखा है आप भी पढिये हमारे निर्देश पर, HURL और NHAI के बीच बेगूसराय में सीमा गतिरोध को दोनों पक्षों के अधिकारियों द्वारा सुलझा लिया गया है। हम कोरोना जैसे कठिन समय में भी बेगूसराय के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विकास के रास्ते में आने वाली कठिनाई और गतिरोध को दूर किया जाएगा।