डेस्क : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को छुट्टी दे दी गयी है और अब उनकी जगह पर दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी की कमान दी गई है। कोरोना काल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में बड़े बदलाव का फैसला किया है। इस बारे में पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है।