बड़ी खबर : बेगुसराय में लगातार तीसरे दिन फिर निकले 9 कोरोना पॉजिटव,आंकड़ा हुआ 40

डेस्क : इस वक्त की एक बड़ी खबर बेगुसराय में फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है,मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने पहला कोरोना अपडेट किया तो बेगुसराय के 9 और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, जिसके बाद एक बार फिर बेगुसराय जिला प्रशासन ने तमाम एहतियात शुरू कर दिये हैं।

हालांकि उक्त सभी पॉजिटिव कोरेन्टीन में हैं। और ये सभी प्रवासी कामगार हैं। जिसमें से बखरी, नावकोठी व सदर प्रखंड के दो-दो, बरौनी, गढ़पुरा व छौड़ाही प्रखंड के एक-एक पाजिटिव है। फिलवक्त सभी प्रशासनिक देख रेख में कोरेन्टीन में हैं। आपको बता दें कि ये सभी पॉजिटिव प्रवासी हैं, सदर प्रखण्ड के दो पॉजिटिव हैं जिसमे एक महिला और एक पुरूष शामिल हैं जो दिल्ली से , बरौनी के पॉजिटिव UP के गाजियाबाद से, बखरी के दो पॉजिटिव सूरत से ,छौड़ाही और गढ़पुरा के पॉजिटिव कोलकाता से और नावकोठी के दो पॉजिटिव में से एक महिला और पुरूष सूरत से आये हैं।