बेगूसराय में मिला बड़ा जलीय जीव, देखने वालों की उमड़ी भीड़

डेस्क : बिहार राज्य के उत्तरी बिहार में जलस्तर से लोग भय में है। बढ़े हुए पानी मे अब तरह तरह के जलीय जीव भी घूमने लगे हैं। गुरुवार को बेगूसराय बूढ़ी गंडक नदी में लगभग एक क्विंटल वजन का एक विचित्र मरा हुआ जलीय जीव को देखकर लोगों में दहशत छ आ गया। उक्त मृत जलीय जीव जिले के खोदबन्दपुर प्रखण्ड क्षेत्र के कंकरी घाट में जाल में फंसा हुआ मिला।

जिसके बाद एक व्यक्ति के देखते ही यह बात कानों कान आसपास के गांवों में फैल गयी और लोगों की भारी भीड़ इस ओर कूच कर गयी, लोगों में यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है। बारा निवासी दिलखुश कुमार ने बताया कि चार आदमी के द्वारा उठाने पर भी यह जीव भारी लग रहा था लगभग एक क्विंटल के आसपास इसका वजन होगा। जिसके बाद इसे काफी मशक्कत से ठेला पर लाद कर गांव लाया गया।

बंगाली सहनी ने सार्क मछली होने का अनुमान कर रहे हैं खोदबन्दपुर प्रखण्ड के बारा बूढ़ी गंडक तट पर मौजूद बंगाली सहनी की नजर गुरुवार सुबह इस जीव पर पड़ी। जिसे देखने के बाद उसे बाहर निकला गया। बंगाली सहनी के अनुसार इसकी लंबाई करीब 6 फीट तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह का जीव इस घाट पर पहले नहीं देखा गया है। डन्होंने कहा कि संभवतः यह सार्क मछली हो सकती है।

क्षेत्र के लोगों में मचा है हलचल : अद्भूत जलीय जीव के बारे में कुछ लोग इसके डॉलफिन होने की बात कर रहे हैं। जीव को देखने के लिए बच्चे बूढ़े , महिलाओं एवं काफी संख्या में लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र लोगो के कौतूहल से मालूम चला कि यह जीव खोदबन्दपुर क्षेत्र के बारा गाव के लोगों के लिए नया था। विचित्र जलीय जीव की फ़ोटो अपने कैमरे में कैद करने के लिए सभी अपने-अपने मोबाइल से फोटो खींचने की होड़ में लगे हुए थे। वहीं इस जलीय जीव की खबर स्थानीय थाना को मिलते ही, पुलिस वहां पहुंच मामले की जांच पड़ताल एव जीव की शिनाख्त करने में जुटी है।