बीहट : ABVP नेताओं ने धरना देकर मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर शिवराज सरकार को घेरा

डेस्क : शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीहट नगर इकाई द्वारा वार्ड 25 स्थित स्थानीय कार्यालय पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए मध्यप्रदेश के गुणा में किसानों पर प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज करने के विरोध में मौन प्रदर्शन किया गया। मौके पर मौजूद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशस्वी आनंद एवं नगर मंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि निस्सहाय एवं कीटनाशक पिए हुए किसानों पर निर्ममतापूर्ण लाठीचार्ज करना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।

मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के फसल को क्षतिग्रस्त कर जनजीवन को तबाह कर रही है। साथ ही मौके पर मौजूद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव कुमार एवं कार्यकर्ता हर्ष राज ने कहा कि अगर अन्नदाताओं के साथ इसी तरह कि अन्यायपूर्ण घटना होती रही और किसानों ने विद्रोह किया तो उसको संभालना सरकार के नियंत्रण से बाहर हो जाएगा। इसलिए जल्द से जल्द घटना पर संज्ञान लेते हुए तबादला की बजाए बर्बर प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित कर न्यायपूर्ण कार्रवाई करनी चाहिए।मौके पर राकेश कुमार बबलू कुमार गुड्डू शांडिल्या उत्तम कुमार इत्यादि मौजूद रहे।