बेगूसराय का कु ख्यात बदमाश रामभरोस सिंह झारखंड के टाटा से गिरफ्तार

न्यूज डेस्क : बेगूसराय से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर झारखंड से आ रही है। बेगूसराय पुलिस को जिस कुख्यात अपराधी की तलाश थी । उसको झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय पुलिस के लिए सरदर्द बन चुका रामभरोस सिंह को परोस के राज्य झारखंड के टाटानगर गोविंदपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कुख्यात की गिनती शहर के टॉप अपराधियों में होती है।

बताते चलें कि फिलहाल बेगूसराय पुलिस को इस अपराधी की तलाश पिछले साल 13 मार्च को हुए नगर निगम गोलीकांड में थी। नगर निगम गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामभरोस सिंह और उसके 4 भाइयों की संपत्ति पुलिस ने बहुत पहले ही कुर्क कर लिया था । जिसके बाद भी यह फरार ही चल रहा था । इस गैंगेस्टर पर बेगूसराय में पुलिस जवान,ठेकेदार और एक स्कूली छात्र की हत्या , रंगदारी की मांग सहित कई संगीन मामले दर्ज है। सूत्र बताते हैं कि बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के रतनपुर ओपी का निवासी रामभरोसी सिंह करीब एक दर्जन गैंगेस्टरों का सरगना भी है।