कोरोना के मुश्किल दौड़ में ऑक्सीजन वाले मसीहा बने बेगूसराय के सिंकदर

न्यूज डेस्क : इस कोरोना काल में जहां, लोग अपनों से मुंह मोड़ ले रहे हैं। वहीं, बेगूसराय जिले के एक ऐसे शख्स भी हैं जो, परेशान और जरूरतमंद लोगों की मदद कर उनके लिए मसीहा साबित हो रहे हैं। वह पिछले सात दिनों से कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के अलावा अन्य बिमारियों से ग्रस्त ऑक्सीजन के जरुरतमंदों को मुफ्त में ऑक्सीजन और वाहन मुहैया कराने का काम कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के सागी निवासी मोहम्मद सिकंदर की।

ऑक्सीजन अभी हीरे जवाहरात से भी ज्यादा कीमती बेगूसराय जिले के निवासी मोहम्मद सिकंदर आलम को समस्तीपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सिकंदर बताते हैं कि इस कोरोना काल मे ऑक्सीजन अभी हीरे जवाहरात से भी ज्यादा कीमती एवं जरूरी है। संकट की इस घड़ी में विगत 7 दिन से रोज 5 से 7 व्यक्ति ऑक्सीजन के लिए संपर्क करते हैं। अब तक 50 से ज्यादा व्यक्ति को ऑक्सीजन सेवा दे चुके हैं। इसमें लगने वाला लागत अपने जेब से वहन करते हैं। एक दूसरे के सहयोग से कमाई संपत्ति अगर कुछ काम आ रहा है तो यह हमारा सौभाग्य है।

मरीज को ऑक्सीजन लगवा जान बचाई दरअसल मोहम्मद सिकंदर आलम के मोबाइल पर एक कॉल आया कि हम समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड से बोल रहे हैं। हमारे एक स्वजन कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम है। डॉक्टर कह रहे हैं कि ऑक्सीजन की बहुत जरूरत है। परंतु, काफी प्रयास के बाद भी मदद मिल नहीं रहा है। कृपया मदद करवाइए। सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर उस व्यक्ति के बात से काफी द्रवित हो गए। वह, कोरोना काल में लोगों की ऑक्सीजन के सहारे ही मदद करने की ठानी।

अपने संपर्क सूत्र का इस्तेमाल कर तुरंत ऑक्सीजन लोड सिलेंडर उपलब्ध कराया और पहुंच गए 25 किलोमीटर दूर हसनपुर। डॉक्टर के देखरेख में अपने गाड़ी में ही जरूरत मरीज को ऑक्सीजन लगवा जान बचाई। डॉक्टर बोले 5 मिनट भी लेट होता तो मरीज का बचना मुश्किल था।इसके अलावा खोदावंदपुर , रोसड़ा , छौड़़ाही के मरीज को ऑक्सीजन उपलब्ध करा चुके हैं। मरीज के स्वजन कह रहे थे कि कोरोना संक्रमित होने के बाद अपने भी देखने नहीं आते हैं। जबकि सिकंदर जी यहां खड़ा हो ऑक्सीजन चढ़ावा देवता वाला काम कर रहे हैं।