बेगूसराय की दुल्हन ने दिखाया रंग, ससुराल वालों को चूना लगाकर जेवर नकदी लेकर हुई चंपत

डेस्क : प्यार मोहब्बत में तो आमतौर पर धोखा देने की बातें सामने आती रहती हैं। लड़का लड़की पहले प्यार करते हैं फिर कोई एक दूसरे को धोखा भी दे कर चला जाता है। ऐसा ही एक मामला बेगूसराय से आया है, बेगूसराय में एक दिलचस्प वाकया हुआ है इसमें सबसे पहले लड़की ने एक युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी की, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद अपने मोह जाल में फंसा कर नगद लाखों रुपए का चूना लगा दिया। इतना ही नहीं बल्कि शादी के लिए रखे लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई,सबसे खास बात यह है कि जिस युवती पर यह आरोप लगा है वह सरकारी नौकरी भी करती है। जानकारी के अनुसार आरोपी पंचायती राज विभाग लेखापाल के पद पर कार्यरत है। कोरोनाबंदी की वजह से पीड़ित इस युवती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाया था लेकिन अब युवक इस लुटेरी दुल्हन के खिलाफ आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।

मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र का है : यह पीड़ित युवक सदर प्रखंड के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के सुह्नदनगर का है। पीड़ित युवक की मानें तो डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी लड़की 4 वर्ष पूर्व बेगूसराय आई और मकान में किरायेदार के रूप में रहने लगी, उस समय वह प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी इस बीच दोनों के बीच प्यार हुआ और धीरे-धीरे यह प्यार परवान चढ़ने लगा। पीड़ित लड़का के अनुसार लड़की के पढ़ाई से लेकर खाना तक का खर्च उसके परिवार वाले करते थे। इसी बीच लड़की का जिला पंचायती राज विभाग में लेखापाल के पद पर चयन हो गया।

लड़की इलाज के नाम पर भी लगा चुकी है चुना : पीड़ित लड़का ने बताया लेखापाल के पद पर चयनित होने के बाद लड़की ने बतायी कि अब वह ज्यादा दिनों तक अपने परिवार के लोगों से इस प्यार को छुपा नहीं सकती है अब हमदोनो को शादी कर लेनी चाहिए। फिर दोनों परिवार के लोगों की सहमति से भागलपुर स्थित एक मंदिर में मार्च 2019 में हिंदू रीति रिवाज से इन दोनों की शादी कराई गई। शादी पूरे धूमधाम से शादी हुई, शादी के बाद दूल्हा दुल्हन एक साथ रहने चली आई और कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। आरोप है कि इसी दौरान लड़की ने अपने पति यानि पीड़ित लड़का के अकाउंट से पैसे निकाल लगातार जेवरातो की की खरीदारी करती रही। लड़की ने अपने मां के बीमारी का बहाना बनाया और मायके चली गई मायके पहुंचकर अपने मां की इलाज के लिए एक लाख की मांग की जिससे अनुराग ने अपने अकाउंट के माध्यम से ट्रांसफर किया।

दुल्हन के परिजन दोनों के साथ सारे रिश्ते खत्म करने की बात कह रहे हैं। आरोप है कि कानूनी दांवपेच में आने के बाद हत्या करवाने की धमकी दे रहे हैं। अब थक हारकर लड़का ने लड़की के विरुद्ध लोहिया नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की है।

लड़के के साथी ने की इस बात की पुष्टि : इस बात की पुष्टि पीड़ित के साथियों ने की है लगातार चार पांच वर्षों तक दोनों ने के बीच प्रेम संबंध चलता रहा फिर दोनों ने शादी की. अनुराग कुमार के साथ ही राजा कुमार ने कहा कि लड़की के मन में फरेब हुआ और वह मेरे दोस्त के लाखों रुपए का चूना लगाकर फरार हो गई।

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन : मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस के द्वारा भी इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। डीएसपी मुख्यालय कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कराई गई है। वर्तमान में लड़की बलिया अनुमंडल पंचायती राज विभाग में कार्यरत है। पूरे मामले की छानबीन में जुटी है पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पूरा मामला क्या है।