बेगूसराय: लोहियानगर गुमटी पर युवक की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 गोली मारी

बेगूसराय नगर : बिहार में प्रशासन के लाख कोशिश के बाद भी अपराध दर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय के लोहियानगर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों एक युवक को ताबड़तोड़ पांच गोली मारी है। जिसके बाद उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी शंकर पासवान के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

घटना लोहियानगर रेलवे गुमटी के समीप गुरुवार के शाम घटी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने गोली मारा है। हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। लोहियानगर गुमटी बेगूसराय शहर में व्यस्ततम जगहों में से एक है।इस जगह इस प्रकार से वारदात से पुलिस प्रशासन की पोल खुल गयी है।