बेगूसराय : कोचिंग में गया था पढ़ने पर कर बैठा प्यार, घरवालों ने किया इंकार तो रचाई थाने में शादी

डेस्क : बेगुसराय में थाने में शादी करवाने का मामला सामने आया है। यह खबर लोहियानगर थाने की है जहां पर पुलिसवालो ने अंतर्जातीय विवाह करवाया है। थाने में ही स्थित शिव मंदिर में उनका विवाह पुलिस वालो की निगरानी में संपन्न हुआ। शादी के दौरान लड़के के घर परिसर से लोग मौजूद थे और थाने के पुलिस वाले भी मौजूद थे।

दरअसल मसला यह है की मटिहानी के खरीदी गाँव से एक लड़का जो कोचिंग पढता था उसे कोचिंग में पढ़ने वाली लड़की से प्यार हो गया। और लड़की को भी लड़का पसंद आया, ऐसे में उनका प्यार प्रसंग 2 साल तक चला। दोनों एक दुसरे से इतना ज्यादा प्यार करते थे की उन्होंने यह बात अपने घर पर बताई, पर उनके परिवार वाले राजी नहीं हुए।इसके बाद दोनों लड़का और लड़की थाने में जा पहुंचे और पुलिस वालो को कहा की हम बालिग़ है और शादी करना चाहते है। पर हमारे घर वाले खिलाफ है। पुलिस ने उन दोनों के घरवालों को बुलाने की कोशिश करी। पर सिर्फ लड़के के घर वाले आ पाए और लोहिया नगर थाना परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद दोनों ने घर वालो एवं पुलिस का आशीर्वाद लिया।