बेगूसराय : अज्ञात चोरों ने लोकडॉवन में मुर्गा फॉर्म में चोरी की घटना को दिया अंजाम

बलिया : बीते शुक्रवार की रात बेगूसराय के एक मुर्गा फोरम में चोरी की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आया है। मामला बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव का है। भगतपुर गांव के अखिलेश चौधरी ने बलिया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि हमारे मुर्गा फॉर्म में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि भगतपुर के वार्ड आठ में मुर्गा फोरम चलाता हूँ। रात्रि में अज्ञात चोरों ने फार्म के तार का जाल तोड़कर अंदर प्रवेश कर 17 बिजली के पंखा का चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह मुर्गा फोरम खोलकर देखा तो सभी पंखा गायब था। जिसके बाद हमारे पैर के तले जमीन खिसक गया। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए चोर को जल्द से जल्द पकड़ने का आग्रह किया है।