बेगूसराय : भूमि विवाद में चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना

बेगूसराय : भूमिविवाद में गोलीबारी की घटना बेगूसराय में अब आम होते जा रही है कल रात में जमीनी विवाद में चाचा भतीजा पर हुई एकसाथ गोलीबारी से पुलिस प्रशासन के सामने जमीनी विवाद को गम्भीरता से लेने की चुनौती खड़ी हो गयी है इस घटना में भतीजा की मौके पर ही मौत हो गयी।

परोसी सहदेव महतो नामजद गोलीबारी की घटना करने का आरोप

गोलीबारी की घटना बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दियारा की है जहां गुरुवार की देर रात चाचा भतीजा सोने की तैयारी में थे तभी हथियार से लैस अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग को अंजाम दिया है भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी वही चाचा की हालत हॉस्पिटल में गम्भीर बनी हुई है। मृतक की पहचान सहदेव महतो के पुत्र संजय महतो और घायल की पहचान रामदेव महतो के रूप में की जा रही है। परिवारवालों पड़ोस के ही अपनी जाति के सहदेव महतों को नामजद किया है।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और पूरी घटना के छानबीन में लग गयी है।