बेगूसराय : एक रात में दो गोलीकांड, अलग अलग थाना क्षेत्र में दो युवक को मारी गोली

न्यूज डेस्क : जिले में अपराधी इन दिनों लॉकडाउन के बावजूद भी बेखौफ नजर आ रहे हैं। शनिवार की रात बेगूसराय जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने गोलीकांड को अंजाम दिया है। पहली घटना एसकमाल थाना क्षेत्र का है जहाँ अपराधी ने युवक को गोली मार दी। उक्त मामला साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के पंचवीर बाजार का बताया जा रहा है।

घायल युवक की पहचान साहेबपुरकमाल वार्ड 8 निवासी अशर्फी यादव का पुत्र अंजेश कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में युवक ने बताया कि वह सब्जी खरीदने के लिए नजदीकी मार्केट पंचवीर बाजार गया था। इसी दौरान सब्जी खरीदकर घर लौटने के क्रम में रास्ते में ही आधा दर्जन से अधिक हथियार से लैस अपराधियों ने उसे घेर लिया। पहले तो कनपटी में गोली सटाकर जेब में रखे 22 हजार कैश लिए फिर घड़ी और गले की चेन छीन ली। फिर उसमें भी संतुष्टि नहीं मिली तो लूटपाट करने के बाद हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद अपराधियों ने उसे उसी हालत में वहां से उठा कर एक कमरे में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। फिर गंभीर हालत में उसकी जमकर पिटाई की दी। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो तुरंत उसके परिजनों को सूचना सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच पीड़ित युवक को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि, इस दौरान सभी बदमाश मौके पर से फरार हो गये थे। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय थाना साहेबपुकमाल कमाल को सूचना मिलते ही। उन्होंने तुरंत अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

मुफसिल थाना क्षेत्र में भी युवक को मारी गोली शनिवार की देर रात बदमाशों ने मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के बड़ी एघु में भी एक युवक को गोली मार घायल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना का कारण रुपये का आपसी लेन देन बताया जा रहा है। उक्त गोलीकांड में घायल युवक एघु निवासी नागेश मिश्र के 25 वर्षीय पुत्र शितांशु शेखर का इलाज सुशील नगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। जहां चिकित्सकों के मुताबिक उक्त युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।