बेगूसराय : दुलारपुर मठ के मठाधीश का निधन, अंतिम विदाई देने उमड़े हजारों लोग

बेगूसराय : बुलंद आत्मताकत एवं आत्मविश्वास का अद्भुत नमूना पेश करने वाले तेघड़ा अनुमंडल इलाके के दुलारपुर मठ के मठाधीश महंत हरिहर चरण भारती जी की शनिवार दोपहर को मृत्यु हो गयी। उनकी उम्र लगभग 78 वर्ष थी और बीते 2 वर्षों से वह बीमार चल रहे थे।मठाधीश महंत हरिहर चरण भारती ने काफी समय से चले आ रहे ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर दुलारपुर मठ को संभाल रखा था। सम्पूर्ण रूप से वह साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र स्थित डीहा सादपुर के निवासी थे, 1966 से वह इस ठाकुरवाड़ी की महत्ता को संभाले हुए थे और 2002 में उनको धर्म शिरोमणि की उपाधि से नवाजा गया था और साथ ही इनको प्रयागराज में स्थित सन्यासियों द्वारा मानस मंदिर के महंत प्रवर की उपाधि भी दी गयी थी।

वह एक ऐसे महात्मा थे जिनके कई श्रद्धालु थे और भारती सामाजिक पृष्ठभूमि में जीने के लिए सकरात्मक ऊर्जा रखते थे एवं इसको जीते भी थे। उनका समाज में घुलना मिलना अलग ही प्रकार का था, सब उनसे मन मोहित हो उठते थे। किसी भी धर्म के प्रति भेदभाव नहीं करते थे , चाहे हिन्दु हो या मुसलमान। वह सभी तरह के लोगो को बेहद पसंद किया करते थे। इस वजह से उनका शुरू से ही आदर सत्कार होता आया था और उनको कम उम्र में ही यानी की मात्र 22 वर्ष की आयु में ही निर्विरोध मुखिया घोषित कर दिया गया था। उनके इस निधन के बाद उनसे रूबरू होने के लिए हजारो की संख्या में भीड़ उमड़ी थी। ऐसा बताया जा रहा है की उनकी इस अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लोग बाहर के जिले और राज्य से भी आये हुए थे।