बेगूसराय : बाइक दुर्घटना में किशोर की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल

गढ़पुरा : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखण्ड से आ रही है, जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारसो गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम लगभग चार बजे बाइक दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना कुम्हारसो गांव के पूरब टेंगराहा बहियार मोड़ के समीप घटी है, मृतक नवयुवक की पहचान कुम्हारसो गांव के राजकुमार राय का 12 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। जबकि घायल किशोर इसी गांव के राजकुमार सहनी का पुत्र बताया है। जिसे गम्भीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है।