बेगूसराय में पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है. बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स यानि STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक अपराधी को भी गोली लगी है. बता दे कि यह घटना बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के सीमा के पास हुआ. मंसूरचक थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौक के पास यह घटना हुई. शुक्रवार को दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट के बाद एसटीएफ की टीम अपराधियों का पीछा कर रही थी.
फिलहाल घटना के बाद तेघरा के डीएसपी भारी पुलिस दल बल के साथ मौके पर मौजूद हैं. घटनास्थल पर चारो ओर से नाकाबंदी हुई है. किसी को भी उस रास्ते में जाने की अनुमति नहीं है. पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. बता दें कि शुक्रवार को दरभंगा के ज्वेलरी दुकान में 2 करोड़ से अधिक की लूट हुई थी. इसी के लिए छापेमारी के दौरान पुलिस ने मिली इनपुट के आधार पर छापेमारी की. पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी जिस दौरान ये हादसा हुआ. पुलिस को इनपुट मिला था कि बदमाश बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में छुपे हैं. सूचना के अनुसार 5-6 राउंड फायरिंग हुई है . घेराबंदी कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है.
पुलिस सादी वर्दी में ही पहुंची थी जिसके बाद अपराधियों को शक हुआ और वो भागने लगे. इसके बाद एसटीएफ ने उनका पीछा शुरु किया. बदमाशों ने गोली चला दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने गोली चलाई जिससे लोग घायल थे. इसके बाद एक बदमाश को गोली लग गई. पुलिस ने चारों बदमाशों को पकड़ लिया है. मौके से हथियार और एक बाइक भी बरामद किया गया है.हालांकि 3-4 बदमाश अभी भी छुपे हुए हैं.


